ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल के एक गांव में युवक के साथ बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। बता दें कि लोगों ने युवक को रस्सी के साथ बांध कर पिटाई की। साथ ही लोगों ने युवक पर आरोप लगाया है कि युवक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था।
वहीं बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक पंचकूला से लापता हुआ था। युवक के परिजनों ने सेक्टर 20 थाने में लापता होने की सुचना भी दी थी। वही इस वीडियो के सामने आने के बाद पंचकूला और करनाल पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।


