ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिरोजपुर से एक ऐसा मामला सामना आया है जहां पर कुछ नौजवानों ने एक नौजवान के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि युवक को एक लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।
ये मामला फिरोजपुर के हल्का जीरा के गांव घुद्दूवाला की बताया जा रहा है।
मारपीट कर रहे युवकों का कहना है कि युवक ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की जिस कारण उसके साथ ऐसा किया गया। वहीं दूसरी तरफ घायल अवस्था में पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



