ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में युवक को जमकर पीटने के बाद उसका विडियो वायरल करने का मामला सामने आया है | पूरा मामला पलवल के कैलाशनगर का जहां दो युवकों में होटल पर खाना खाते समय झगड़ा हुआ था | बाद में परिजनों के कारण उस झगड़े का राजीनामा हो गया था | लेकिन दूसरे पक्ष के युवको ने राजीनामे को नकारते हुए | पवन उर्फ़ राजा को मौका पाकर देखते जमकर पीटा और उसकी विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी | फिलहाल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वहीं पुलिस ने पीड़ित के परिजनो की शिकायत पर करीबन आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
Watch Video
https://youtu.be/XIVhn3wN7Fo
