लुधियाना में पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी, वसूली ना देने पर की युवक की बेरहमी से पिटाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस भीड़ भाड़ की जिंदगी में सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को तब होती है जब वो किसी काम से बाजार जाएं और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस भीड़ भाड़ की जिंदगी में सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को तब होती है जब वो किसी काम से बाजार जाएं और उन्हें अपनी गाड़ी पार्क करने के लिये जगह ना मिले | जिसके चलते लोग अपनी गाड़ियों को सबसे पहले या तो किसी सुरक्षित जगह पर खड़ी करते हैं या फिर पार्किंग में | जिससे लोगों के मन में ये संतुष्टी होती है कि जब तक वो अपना काम करेंगे तब उनकी गाड़ी महफूज रहेगी | लेकिन लुधियाना के माल रोड के एक पिजा स्टोर पर बने पार्किंग एरिया में गाड़ी लगाना एक शख्स को भारी पड़ गया | जी हां एक शख्स जो कि पिजा स्टोर से पिजा लेने गया था और महज कुछ मिनटों में वापस लौटा तो देखा कि उसकी गाड़ी के सामने 2 युवक खड़े थे जब वो पास गया तो उसने देखा कि वो उनकी गाड़ी में पार्किंग की पर्ची लगा रहे थे और जब उसने विरोध किया कि उसकी गाड़ी पार्किंग एरिया से बाहर है और वो कुछ मिनटों के लिये ही अंदर गया था | वो दोनों उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे | उसे बेरहमी से पिटता देख आस पास के लोगों ने उसे छुड़ाया | लेकिन फिर भी वो उसे पीट रहे थे | जब मीडिया के कैमरे में उनकी नजर पड़ी तो वो वहां से भाग निकले |

पीड़ित का आरोप है कि उससे जबरन पार्किंग के पैसे मांगे जा रहे थे जिसका वो विरोध कर रहा था | लेकिन वो लड़ाई करने के मूड में थे और वो नशे में धुत थे | जिसके चलते वो उनसे उलझना नहीं चाहता था लेकिन फिर भी ऐसा लग रहा था जैसे वो उसे मारने का मन बना कर ही आये थे | साथ ही चश्मदीदों का कहना है कि अगर वो बीच बचाव नहीं करते तो शायद पीड़ित की जान भी जा सकती थी क्योंकि वो दोनों नशे में धुत थे और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे थे | अब मामले में पीड़ित का कहना है कि वो इस मारपीट के बाद चुप नहीं बैठेगा वो इसकी शिकायत लुधियाना पुलिस और लुधियाना नगर निगम कमिश्नर से करेगा और उनसे ही इंसाफ की गुहार लगाएगा | वहीं इस मामले में सूत्रों कि माने तो यहां पार्किंग की अवैध वसूली की जाती है क्योंकि जिसने इस पार्किंग का ठेका लिया है वो अवैध रूप से इस ठेके को चला रहा है और वो सब सिर्फ इससलिये मुमकिन है क्योंकि उसका एक रिश्तेदार कांग्रेस पार्टी का नेता है और पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार है | जिसके चलते वो अपनी मनमानी करता है | लोगों का कहना है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब अवैध वसूली को लेकर किसी के साथ मारपीट की गई हो इससे पहले भी यहां पर कई लोगों के साथ किया जा चुका है |

अब अगर पार्किंग जैसी जगहों पर भी अवैध वसूली की जाने लगे तो लोगों के मन में कानून के प्रति कितना विश्वास रहेगा ये आप खुद ही समझ सकते हैं | फिलहाल अबतक पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया है |

Watch Video

https://youtu.be/TV5drpsPTEY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *