सऊदी अरब में फंसा युवक घर लौटा, सुषमा स्वराज और भगवंत मान से की थी गुजारिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिनों सउदी अरब में फंसे होने का वीडियो भेजने वाला गुरदासपुर के सन्त नगर का रहने वाला कमल मनजिंदर सिंह अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिनों सउदी अरब में फंसे होने का वीडियो भेजने वाला गुरदासपुर के सन्त नगर का रहने वाला कमल मनजिंदर सिंह अपने घर वापस पहुंच गया है | कमल ने जेल से वीडियो भेज कर अपने परिवार को अपने हालातों के बारे में बताया था और देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भगवंत मान को अपील की थी उनको जल्द से जल्द सऊदी की सफर जेल से निकाला जाए जिसके बाद भगवंत मान के ज़रिए कमल मनजिंदर सिंह सऊदी की सफर जेल से छूट कर अपने घर वापिस आ गया है और कमल के घर वाले खुशी मना रहे हैं |

घरवालों ने मीडिया और भगवंत मान का धन्यवाद किया | जानकारी देते हुए सऊदी अरब से वापस आए कमल मनजिंदर सिंह ने बताया कि वो 1 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए गुरदासपुर के ही एक एजेंट के जरिये 2 लाख रुपये देकर सऊदी अरब गया था उस समय एजेंट ने कहा था कि वहाँ ड्राइवर का काम मिलेगा लेकिन वहाँ मुझसे मकैनिक काम करवाते थे जब कुछ महीने बाद जब मैंने अपनी तनख़ाह मांगी तो कंपनी के रबाब ने मुझ पर चोरी का झूठा आरोप लगाया कर मुझे जेल भेज दिया |

Watch Video

https://youtu.be/lxV7IMPtMYs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *