टैंट हाउस में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-गांव दातौली में टैंट हाउस में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-गांव दातौली में टैंट हाउस में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव महावटी का रहने वाला अशोक उर्फ बबला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि गांव दातौली के रहने वाले 21 वर्षीय मोहित की 7 फरवरी की देर शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके टैंट हाउस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *