मां को मिली बेटे के गुनाहों की सजा, हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के बरवाला क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में एक युवक ने गांव की महिला पर जानलेवा हमला किया। युवक ने सुरिंदर कौर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के बरवाला क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में एक युवक ने गांव की महिला पर जानलेवा हमला किया। युवक ने सुरिंदर कौर को तीन गोलियां  मारी।गोलियां की आवाज सुन गांव के लोग भी घर से बाहर निकले।

firing

गोलियां चलाने वाला युवक ग्रामीणों को देखने भागने ही था कि गांव की महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने गोलियां चलाने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर बरवाला चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। महिला सुरिंदर कौर को ग्रामीण पंचकूला स्थित सेक्टर 6 अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों से उसकी हालत गम्भीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

Crime

मिली जानकारी के अनुसार, गोली मारने वाले विजय की बीवी को सुरिंदर कौर का लड़का भगा कर ले गया था जिसके चलते विजय ने महिला को गोलियां मारी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है जबकि घायल आरोपी विजय का पंचकूला सेक्टर 6 में इलाज किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *