ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोगा के एक दवा विक्रेता विशाल टंडन ने अपनी दुकान के हिस्सेदारों से परेशान होकर ज़हरीली दवा निगल ली | जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई | 32 साल का विशाल टंडन एक दवा कम्पनी में एजेंट का काम करता था और साथ में उसकी राना मेडिकल नाम की दूकान में हिस्सेदारी थी | कुछ दिन पहले उसका अपने हिस्सेदारों से पेसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था | लेकिन हिस्सेदार उसको उसका 9 लाख रूपये नही दे रहे थे |
जिसके चलते वो काफी परेशान रहता था | फिर अचानक उसको हिस्सेदारों का फ़ोन आया और उसके बाद उसने घर से बाहर जाकर ज़हरीली दवा ली | जिससे उसकी मौत हो गई | पुलिस उसकी पत्नी निशा के बयानों पर हिस्सेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्ट मार्टम करवा रही है और अगली करवाई शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/a2MggILojIc
