ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर खिजराबाद के वाशिंदे राहुल की महिला थाने में हालत तबीयत बिगड़ने पर भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। उनकी पत्नी कविता का आरोप है कि थाने में उसके पति को थप्पड़ मारे और गालियां दी। जब उसके पति की हालत बिगड़ने लगी तो महिला कहने लगी कि वह तो ड्रामा कर रहा है।
उल्टा गालियां देने लग गई। न तो कोई पुलिस कर्मी और न ही कोई आम आदमी मदद के लिए आगे आया। कविता ने फोन कर जगाधरी से अपने रिश्तेदार को बुलाया। वह कार लेकर महिला थाने पहुंचा और फिर उसे कार में डालकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने चेक करते ही कह दिया कि मौत हो चुकी है। पत्नी का आरोप है कि एक घंटे तक उसका पति थाने में तड़पता रहा।
किसी ने पानी तक नहीं दिया। वह अपनी तीन बच्चों के साथ अपने पति को संभालने में लगी रही। मामले में मृतक के पत्नी ने शिकायत दी है कि पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी पति से मारपीट की। इस बारे एसपी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
Watch Video
https://youtu.be/KFLpKgQCYw4
