ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर लगातार बीजेपी और कांग्रेस में टकराव हो रहा है, वहीं अब उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
सोनिया गांधी में दम है तो बीजेपी को रोक ले
सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि, बीजेपी सरकार देश से सभी घुसपैठियों को बाहर निकालेगी अगर सोनिया गांधी में दम है तो बीजेपी को रोककर दिखाए,मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा ने कहा कि जो यूपी में दंगे हुए थे वह पहले से ही सुनियोजित थे। राज्य सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं। कांग्रेस देश में भ्रम का वातावरण फैला रही हैं।
CAA के समर्थन में बीजेपी का अभियान
बतादें बीजेपी नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश में भर में एक अभियान चला रही है, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने धर्मशाला पहुंचे थे। बीजेपी CAA पर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

