Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार और गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है. बठिंडा में सबसे अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो मौजूदा मौसम के औसत से काफी अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है. यह बदलाव पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम परिवर्तन के कारण हुआ है, जिसका असर पंजाब पर भी पड़ेगा. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है, जिससे पंजाब में तापमान थोड़ा ठंडा हो सकता है.
किसानों को सावधान रहने की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवाओं और आसन्न तूफानों के कारण, परिपक्व फसलों को नुकसान हो सकता है. बारिश के दौरान बिजली गिरने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, खुले क्षेत्रों में काम करने से बचने की सलाह दी जाती है.
वहीं, हरियाणा में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. इस साल हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस कसे ज्यादा पहुंच गया है. वहीं अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है. आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



