Punjab-Haryana weather Update: पंजाब-हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ (Punjab-Chandigarh weather) में मौसम दिन-ब-दिन बदलता जा रहा है. दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट…

Punjab-Haryana weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ (Punjab-Chandigarh weather) में मौसम दिन-ब-दिन बदलता जा रहा है. दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है और यह भी कहा है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है. बीते दिन पंजाब के तापमान में 1.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. (Punjab-Haryana weather Update)

मौसम विभाग (Punjab weather update) ने 29 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं, 24 घंटों के दौरान पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है. पंजाब और चंडीगढ़ में लोगों को अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा.

पंजाब में तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया. (Punjab weather update)

हालांकि चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार होना शुरू हो गया है, लेकिन पंजाब की तुलना में स्थिति अभी भी खराब है. पंजाब में बेशक रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन कोहरे से अभी भी राहत है. दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update)  में आज न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 23.57 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *