Yamunanagar Youth Fight:
यमुनानगर के गांव खजुरी का है, जहां देर शाम नागल और खजुरी गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि चाकू निकल आए और दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गई।
इस खूनी झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गले में तेजधार हथियार से हमला-
पुलिस के मुताबिक, एक युवक के गले में तेजधार हथियार लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। इस तरह इस आपसी झगड़े ने दो परिवारों के घरों में मातम पसरा दिया।
जांच में जुटी पुलिस-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और सीआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है और एक की मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद सामने आया है, बाकी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



