Yamunanagar Bar Association का शपथ ग्रहण समारोह, नई टीम ने ली पद की शपथ , अधिवक्ताओं ने जताया आभार

यमुनानगर, 16सितंबर यमुनानगर में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज दयानंद भारद्वाज ने चीफ गेस्ट के रूप…

यमुनानगर

यमुनानगर, 16सितंबर

यमुनानगर में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज दयानंद भारद्वाज ने चीफ गेस्ट के रूप में शिकरत की।समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बार सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज दयानंद भारद्वाज ने नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश चौहान ने  अपने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।उन्होने कहा कि किसी भी काम के लिए 24 घंटे उनके घर के दरवाजे खुले हैं।चैंबर और पार्किंग मुद्दों को लेकर जल्दी ही एक प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव में दिनेश चौहान अध्यक्ष चुने गए थे। जबकि धर्मवीर राठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) गरिमा खुराना चुनी गई। इसी तरह महासचिव के चुनाव में पंकज शर्मा चुने गए। सुमित मणि कोषाध्यक्ष चुने गए और संयुक्त सचिव पद के चुनाव में सीमा कंबोज विजय रही।

 अन्य खबरें जानें-

Major operation in Amritsar: 27 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ 4 ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *