यमुनानगर: अशोक तंवर ने साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओ से की धक्कामुक्की

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ यात्रा के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे । जहा पर अशोक तंवर कार्यकर्ताओं के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ यात्रा के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे । जहा पर अशोक तंवर कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की करते नजर आये । अशोक तंवर अपना आपा खो बैठे जिसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ ये रवैया कैमरे में कैद हो गया । अशोक तंवर की अगुवाई में साइकिल यात्रा अपने आखिरी पड़ाव में है । कांग्रेस की साइकिल यात्रा का समापन 11 मार्च को पिहोवा में एक बड़ी जनसभा के साथ किया जाएगा ।

साइकिल यात्रा का आज का पड़ाव अंबाला शहर में रहेगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है । उनकी साइकिल यात्रा का एक मकसद यह भी था कि प्रदेश में वस्तु स्थिति का जायजा लिया जाए । प्रदेश के लोगों के माली हालात क्या हैं । प्रदेश की विकास की क्या दशा है उसका जायजा लिया जाए । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और बदलाव लाने के लिए अग्रसर है ।

Watch Video

https://youtu.be/Ix9oEfafVak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *