यमुनानगर की एलुमिनियम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 12 लोग बुरी तरह झुलसे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर में एक एलुमिनियन फैक्टरी में भयंकर आग लग गई, जिसमें 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। इन घायलों में से 8…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर में एक एलुमिनियन फैक्टरी में भयंकर आग लग गई, जिसमें 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। इन घायलों में से 8 को पीजीआई चंडीगढ़ और 4 अन्य को इलाज के लिए यमुनानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित विमल एलुमिनियम प्राइवेट लिमिटेड में ये आग लगी है।
fire1

बता दें कि गैस लीकेज की वजह से ये हादसा हुआ है और देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई, जिसके चपेट में 12 मजदूर आ गए। सभी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
fire2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *