ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। बजरी से भरा डंपर एक दुकान में घुस गया। डंपर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो शटर तोड़कर अंदर तक जा घुसा। हालांकि जानी नुकसान होने से बच गया। ड्राइवर को चोटे आई हैं, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। जहां हाईवे नंबर 73 पर ये हादसा हुआ, वहां दिन के वक्त काफी भीड़ रहती है i लेकिन गनीमत रही कि हादसा सवेरे-सवेरे हुआ, जब आस-पास ज्यादा लोग नहीं थे। अगर भीड़ होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
> रफ्तार का कहर
> दुकान में घुसा बजरी से भरा डंपर
> जानी नुकसान से हुआ बचाव
Watch Video
