Punjab News: एक्सयूवी की स्विफ्ट से भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौ.त

Punjab Accident News: श्री कीरतपुर साहिब मनाली मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा हो गया है. कीरतपुर साहिब के पास गलत दिशा से आ रही एक…

Punjab Accident News: श्री कीरतपुर साहिब मनाली मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा हो गया है. कीरतपुर साहिब के पास गलत दिशा से आ रही एक एक्स-यूवी ने स्विफ्ट को टक्कर मार दी, जिसमें स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्स-यूवी में सवार व्यक्ति नशे की हालत में मौज-मस्ती करते हुए गलत दिशा में कीरतपुर साहिब से मनाली की ओर जा रहा था.

उसी समय हिमाचल प्रदेश से स्विफ्ट नंबर की टैक्सी कीरतपुर साहिब की ओर आ रही थी, तभी दोनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाएं और बच्चे समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *