WWE स्मैकडाउन LIVE में दिखा महिला रेसलर चार्लोट का जलवा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही WWE स्मैकडाउन में पुरूषों का बादशाहत देखने को मिलती है। लेकिन महिलाएं भी यहां किसी से कम नहीं हैं।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही WWE स्मैकडाउन में पुरूषों का बादशाहत देखने को मिलती है। लेकिन महिलाएं भी यहां किसी से कम नहीं हैं। WWE स्मैकडाउन LIVE के मुकाबले देखकर ऐसा ही लगता है। हाल ही महिलाओं के दो सुपर टीम मुकाबले देखने को मिले। मुकाबले में चार्लोट, बेकी लिंच और नाओमी की टीम की नताल्या, टमिना और लाना की टीम से मुकाबला था। जिसमें दोनों टीम ने जबरदस्त फाइट की। फाइट शुरू होने के बाद से ही लग रहा था कि दोनों टीम किसी को जरा भी बख्शने के मूड में नहीं है।

फाइट के दौरान ऐसे-ऐसे नजारे भी देखने को मिले, जिस पर आप भरोसा नहीं कर सकते हैं। तस्वीरों में आपको दिखाई दे रहा होगा कि रिंग के अंदर महिला रेसलर किस तरह से एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं। दोनों तरफ से जोरदार फाइट देखने को मिलती है।

फाइट के दौरान चार्लोट के दूसरे साथी पिटाई खाने लगे, लेकिन चार्लोट ने हौसला नहीं हारा और अकेले ही सामने वाली टीम के तीनों रेसलर्स से मुकाबला करती रही। चार्लोट की पिटाई से विरोधी टीम की तीनों रेसलर्स डर गई और रिंग से बाहर निकलकर भाग जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *