ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक अगस्त को बाहरवीं कक्षा की इतिहास की किताब को जारी की। जिसके बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड विवाद में घिर गई। सूत्रों का ये भी कहना है जारी की गई इतिहास की किताब में चैप्टर नबंर एक में जैन संतों को अपमानित किया गया है।
जिस कारण उत्तर भारत में पंजाब बोर्ड के इस कारनामे के कारण जैन भाईचारे में भारी रोश पाया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि जैन सभा के प्रधान ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा बोर्ड की जिम्मेदारी बनती है कि वो सभी धर्मों का सम्मान करें।
साथ ही बच्चों को गुरूओं की शिक्षा देकर उनको सही मार्ग पर चलने की शिक्षा दें। पर इस तरह जैन धर्म के लिए गलत शब्दावली का प्रयोग करना उनको अपमानित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग को जैन धर्म की तपस्या और त्याग के बारें में पता होना चाहिए।


