पहले पत्नी पर किए कुल्हाड़ी से कई वार, फिर खुद को लगाई फांसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के सिरसा में पति-पत्नी की आपसी कलह इस कदर बढ़ गई कि इसका अंजाम बेहद खौफनाक रहा। मामला सिरसा स्थित केवल गांव का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के सिरसा में पति-पत्नी की आपसी कलह इस कदर बढ़ गई कि इसका अंजाम बेहद खौफनाक रहा। मामला सिरसा स्थित केवल गांव का है। यहां आपसी कलह के चलते पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर खुद फंदे पर लटकर आत्महत्या कर दी। आनन-फानन आसपास के लोग घायल युवति को अस्पताल ले गए और जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय शिवकरण और उसकी पत्नी 30 वर्षीय सुखप्रीत के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।  शिवकरण के भाई बालकरण का कहना है कि, उसके भाई और भाभी दोनों मजदूरी करते थे। भाई शिवकरण को भाभी का मजदूरी करना जरा भी पसंद न था। शिवकरण कहा करता था कि सुखप्रीत बच्चों की देखभाल करे। लेकिन भाभी सुखप्रीत उसकी बात नहीं मानती थी। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *