ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा में नजदीकी गांव मेहराज में सवेरे एक खेत मजदूर हरमेश सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते अपने मालिक के खेत जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली | मृतक हरमेश सिंह 32 वर्ष का था और उसके तीन बच्चे थे और वो आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था सुबह जब वो अपने मालिक के खेत काम करने गया |
तो उसने अपने मालिक से फोन पर बात की और बताया की खेत की मोटर खराब है, पर जब काफी देर तक हरमेश का कोई फोन नहीं आया, तो उसके मालिक ने खेत जाकर देखा तो हरमेश खेत में ही पेड़ के साथ फंदा लगाकर मृत पड़ा था | वहीं पुलिस ने मामले | की जांच शुरु कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव घरवालों को सौंप दिया है|


