ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी पर विवादित बयान देकर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला फंस गए हैं। इस मामले में दिग्विजय चौटाला को महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। दिग्विजय ने महिला आयोग की नोटिस का जवाब दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिग्विजय चौटाला के जवाब से महिला आयोग संतुष्ट नहीं है। अब आयोग ने सोमवार को दिग्विजय चौटाला को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि अपने बयान पर चौटाला ने काफी सफाई भी दी, लेकिन आयोग उनके बयान से संतुष्ट नहीं है।
आपको बता दें, सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि,सपना चौधरी की कला अश्लील है। उन्होंने यह भी कहा था कि, अब सपना ठुमके लगाकर बीजेपी के लिए वोट मांगेंगी। इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई और दिग्विजय को घेरना शुरू कर दिया।

