न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : विशाखापत्तनम से सोमवार को एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया, जहां एक शराबी ने दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला से रेप किया। यह घटना टाडीचेतलापालेम और न्यू रेलवे स्टेशन के बीच की एक व्यस्त सड़क पर घटी। हैरानी की बात यह रही कि फुटपाथ से गुजर रहे लोगों ने इस घिनौनी कृत्य को मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 43 साल की एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ दिया था। उसने कई घंटों से कुछ नहीं खाया था और फुटपाथ के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे सो रही थी। इसी दौरान 20 साल का गंजी सिवा पहुंचा और महिला से रेप किया। महिला चीखती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। लोग इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करने में व्यस्त रहे। आखिर एक ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को घटना से जुड़ा वीडियो सौंपा, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

