Haryana Horror : ‘बेशर्म मनोहर राज’ में असुरक्षित हरियाणा की बेटियां !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बात रील लाइफ की हो या फिर रियल लाइफ की, हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बात रील लाइफ की हो या फिर रियल लाइफ की, हरियाणा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद भी फिल्म ‘पद्मावत’ का लगातार विरोध जारी है तो दूसरी तरफ हर दिन महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति साइबर सिटी गुरूग्राम का बनती जा रही है। इस बार गुरूग्राम के सेक्टर 56 में हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने 22 साल की एक लड़की से रेप किया। जबकि तीन अन्य बदमाशों ने हथियार के बल पर लड़की के पति और देवर को बंधक बनाए रखा। सोमवार की रात हुई इस खौफनाक घटना के बाद पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि लड़की गुरूग्राम के सेक्टर 51 के टोनी साउथ सिटी स्थित अपने घर से एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर पति और देवर के साथ लौट रही थी। साउथ सिटी स्थित घर अपने घर लौटने के दौरान लड़की का पति पेशाब करने के लिए सेक्टर 5 के बिजनेस पार्क के पास कार से नीचे उतरा। इसी दौरान दो कार में सवार अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने लड़की के पति पर रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। जबकि एक बदमाश लड़की को कार से नीचे खींचकर बगल की झाड़ी में ले गया। बाकी तीन अपराधी पति और देवर को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बंधक बनाकर बदमाश उन दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

वहीं पति और देवर बदमाशों से लड़की को छोड़ने की मिन्नत करते रहें, लेकिन बदमाशों ने उनकी बात नहीं मानी। दूसरी तरफ लड़की रोते हुए खुद को छोड़ने की बात करती रही, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। आखिर में अपराधी ने उसके मुंह को हाथ से ढंक दिया और उसकी इज्जत लूट ली। वहां से फरार होने से पहले अपराधियों ने तीनों को पुलिस से कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद लड़की के पति ने पुलिस को सारी जानकारी दी। साथ ही एक कार का नंबर भी दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने देशवीर, धरमवीर, पवन और संजीत नामक अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, इस तरह की घटनाएं हरियाणा की मनोहर सरकार के लिए बेशर्मी ही कही जाएगी। क्योंकि हर दिन इस तरह की खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और मनोहर सरकार चैन की नींद सोने में व्यस्त है। यही कारण है कि लगातार महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। सबसे खराब स्थिति तो हरियाणा के साइबर सिटी गुरूग्राम की है। जहां प्रत्येक दिन किसी ना किसी महिला और लड़की की इज्जत तार-तार कर दी जाती है। अब देखना होगा कि आखिर कब हरियाणा की मनोहर सरकार नींद से जागती है और कब हरियाणा की बेटियां सुरक्षित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *