महिला खिलाड़ी ने सरकार पर लगाया आरोप, वादा कर नौकरी न देने का लगाया आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी वल्र्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला खिलाड़ी मनीषा गिल ने सरकार पर नौकरी देने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी वल्र्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला खिलाड़ी मनीषा गिल ने सरकार पर नौकरी देने की बात कहकर नौकरी न देने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता आफताब खारा के माध्यम से डाली गई इस याचिका पर कोर्ट ने हरियाणा सरकार से 17 जुलाई तक जबाव तलब किया है।

याचिका में मनीषा गिल ने कहा कि 2016  में सरकार की आउट आफ टर्न अपोनटिमेंट पालिसी 2013 व 2014 के तहत पुलिस विभाग में नौकरी की मांग की थी जिस पर सरकार ने मांग को जायज मानते हुए ग्रुप सी की नौकरी देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2018 को सरकार ने नई पालिसी बनाई जिसमें ओलपिंक, कामनवेल्थ व एशियन गेम्स के ख्खिलाडियों को रखा जाएगा। जिसके बाद अन्य खेलों को पालिसी से तहत हटा दिया गया।

Watch Video

https://youtu.be/tQL2YxUJBCQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *