ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहुएं अपने बूढ़े ससुर को बेरहमी से पीटती रही, गांव वाले मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे छुड़ाने की कोशिश न की।

मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा के गांव गोरीवाला में मनी राम ने करीब 21 कनाल जमीन का सौदा 28 लाख रुपये में गांव मोडी के कुछ लोगों से किया है। खरीददार ने चैक के जरिए भुगतान किया है। सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री होनी थी। ऐसे में उपतहसील गोरीवाला पहुंचे थे। ऐसे में रजिस्ट्री होती मनीराम की दोनों बहुएं उपतहसील पहुंच गईं।
दोनों ने रजिस्टरी न करने को कहा, जिसे नायब तहसीलदार ने खारिज कर दिया। जिससे दोनों बहुएं गुस्से में आ गई। उपतहसील कार्यालय से धक्के मारते हुए ससुर को मुख्य गेट पर ले गई। इसके बाद बहुओं ने ससुर को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

