ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के मॉडल टाउन में एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई | दरअसल, पेट के इन्फेक्शन का इलाज कराने के लिए आई महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया | परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया |
परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर शव देने के लिए पैसे मांग रहा है | परिजनों ने शव मिलने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया | वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मृतका के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया | जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने झरना खत्म कर दिया |
