ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गांव बामनीखेड़ा में शराब माफियाओं पर महिलाओं की एकजुटता भारी पड़ती दिखाई दी। बता दें कि गांव में शराब को खुले आम बिक रही थी जिसको पुलिस बी रोकने में नाकाम साबित हुई जिस कारण स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर शराब माफियों की नाक में दम कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाएं एक साथ होकर भारी मात्रा में शराब को बरामद करवा रही है।
इन शराब तस्करों के खिलाफ खड़ी हुई महिलाएं पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बिल्कूल भी संतुष्ट नहीं है जिस कारण वो इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। गौरतलब है कि महिलाओं की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई के बाद देश भर के लोग जागरूक हो जाए तो समाज में इस तरह के काम होना बंद हो जाएगे। महिलाओं की इस तरह की कार्रवाई के बाद लोग एक साथ हो रहे है तो वही मीडिया के सवालों से पुलिस अधिकारी भागते हुए नजर आ रहे है।

