सवालों के घेरे में पुलिस, सुसाइड करने गुरुग्राम थाने में पहुंची महिला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं को लेकर हरियाणा पुलिस पर पिछले कुछ दिनों से सवाल की बौछार हो रही है । पुलिस की कार्यप्रणाली को विपक्षी भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं को लेकर हरियाणा पुलिस पर पिछले कुछ दिनों से सवाल की बौछार हो रही है । पुलिस की कार्यप्रणाली को विपक्षी भी कटघरे में खड़ा कर रहे है, लेकिन इन सवालों के बीच भी पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में जरा भी फेरबदल नहीं किया है ।

ताजा मामला रेवाड़ी का है । रेवाड़ी महिला थाने में पिछले 30 दिनों से चक्कर काट रही एक महिला की सुनवाई नहीं होने पर रविवार को उसने गुरुग्राम स्टेशन पर सुसाइड करने की कोशिश की । हालांकि उससे पहले ही जीआरपी ने उसे बचा लिया । उसके बाद जैसे ही रेवाड़ी पुलिस को सूचना मिली। एक टीम गुरुग्राम पहुंच गई और महिला को अपने साथ लेकर रेवाड़ी आई। मैडिकल कराने के चंद मिनटों में ही पुलिस ने महिला के पति पर ही दुष्कर्म का भी केस दर्ज कर लिया ।

दरअसल राजस्थान के मुंडावर की रहने वाली एक महिला ने तलाक के बाद गुरुग्राम के रहने वाले एक युवक के साथ तीन माह पहले प्रेम विवाह रचाया था । इसके बाद से ही दोनों रेवाड़ी में किराए पर रह रहे थे। एक माह पहले पति के परिजन उसे अपने साथ लेकर गुरुग्राम पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए रेवाड़ी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई । लेकिन महिला थाना पुलिस शिकायत लेकर कार्रवाई करना भूल गई ।

इसकी जानकारी रेवाड़ी के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता को लग गई । उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी । सूचना के बाद गुरुग्राम जीआरपी ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया । आनन-फानन में रेवाड़ी से एक टीम गठित कर गुरुग्राम रवाना की गई । देर शाम महिला को रेवाड़ी लाया गया और उसका मैडिकल कराया गया । उसके बाद चंद मिनटों में ही उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया ।

Watch Video 

https://youtu.be/JLWy-tVlVD4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *