ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला फतेहगढ़ साहिब में एक विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर बलात्कार करने के आरोप लगाए है, इस मामले में महिला ने एसएसपी अलका मीणा को एक शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है |
फतेहागढ़ साहिब में एक महिला ने एक व्यक्ति के उपर रेप करने का आरोप लगाया है | जिसको लेकर महिला एसएसपी को शिकायत करते हुए महिला ने कार्यवाही की मांग की है | महिला के अनुसार व्यक्ति खुद को एक कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बताता है और उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पीलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और महिला की अपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है |
वहीं मामले में मिनिस्टर का नाम आते ही राजनीति शुरु हो गई है जिसको लेकर महिला को इंसाफ दिलाने के अकाली नेता मक्खन सिंह लालका ने कहा कि बाज़ीगर बिरादरी से सबंधित महिलाएं अपने परिवार के पेट पालने के लिए बाहर जाती है और अगर ऐसे में कोई व्यक्ति उनके साथ गलत हरकत करता है तो यह बेहद शर्म की बात है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए |
वहीं आरोपों में घिरे व्यक्ति के भाई कुलदीप सिंह ने सभी आरोप को सिरे से नकारते हुए इससे साजिश करार दिया, उसने कहा कि महिला के उसके भाई के साथ सबंध थे और अब जो आरोप वह लगा रही है वह सभी बेबुनियाद है | जांच अधिकारी का कहना कि महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है |
Watch Video
https://youtu.be/aQJyr47EH6s
