ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के रोहिणी इलाके मे सरेआम महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मे बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात थी। जिनका नाम प्रीति अहलावत था दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक महिला 9:30 बजे के आसपास रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से उतर कर पैदल अपने घर जा रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात हमलावर आया और पिस्तौल निकाल कर महिला पुलिस कर्मी के सिर में गोली मार दी। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पुलिसकर्मी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में बतौर SI तैनात थी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे तमाम CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावर की तलाश की जा थी।
फिलहाल पुलिस इस मामले में बोलने मे बच रही है
मृतक महिला सब इंस्पेक्टर का ही बैचमेट भजनपुरा में तैनात था। जो कि सबइंस्पेक्टर दीपांशु राठी है। इन दोनों की दोस्ती काफी समय पहले से थी। लेकिन अचानक उन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर अनबन हुई और दोनों अलग-अलग हो गए। लेकिन दीपांशु लगातार शादी का दबाव बनाता रहा और इसी वजह से हत्या का शक उसी पर गया है कि उसने ही महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति को गोलियां मारी है। मृतक को तीन गोलियां मारी गई है वहीं ये जानकारी आ रही है कि दीपांशु राठी ने जो भजनपुरा में तैनात था और शुक्रवार रात ड्यूटी पर आना था लेकिन वो ड्यूटी पर नही पहुँचा था। उसने बड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया सोनीपत में आकर अपने आप को गोली मारकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

