एक हैरानीजनक मामला! महिला ने चार हाथ और तीन पैर वाले जुड़वां बेटों को दिया जन्म

Indonesia : इंडोनेशिया में एक महिला द्वारा 4 हाथ और 3 पैर वाले दो जुड़वां बेटों को जन्म देने का दुर्लभ मामला सामने आया है.…

Indonesia : इंडोनेशिया में एक महिला द्वारा 4 हाथ और 3 पैर वाले दो जुड़वां बेटों को जन्म देने का दुर्लभ मामला सामने आया है. इन बच्चों का ऊपरी शरीर पूरी तरह से सामान्य और अलग है, जबकि निचले अंग जुड़े हुए हैं. इन जुड़वा बच्चों को ‘स्पाइडर ट्विन्स’ कहा जा रहा है.
अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन आर्थोपेडिक सर्जनों ने बच्चों के कूल्हे और श्रोणि की हड्डियों को स्थिर किया ताकि वे सीधे बैठ सकें. हलांकि, बच्चों की सर्जरी का काम डॉक्टरों के लिए आसान नहीं था, क्योंकि जुड़वा बच्चों में से एक की किडनी अविकसित थी, जिसे ‘किडनी हाइपोप्लेसिया’ कहा जाता था, जबकि दूसरे की केवल एक किडनी थी.
इस स्थिति को वैज्ञानिक भाषा में ‘इस्चिओपैगस ट्राइसेप्स’ कहा जाता है. शोध के अनुसार, ऐसे 60 प्रतिशत से अधिक मामलों में जुड़वां बच्चों की मृत्यु हो जाती है या वे मृत पैदा होते हैं. हालांकि, सर्जरी के बाद दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और एक साथ उठने-बैठने में सक्षम हैं. डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चों का लिंग और गुदा एक ही है और इस वजह से उन्हें पूरी तरह से अलग नहीं किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *