महिला ने स्मार्टफोन के कवर में सजाई जिंदा चींटियां, विवादों में गिरी, Video Viral

Viral Video: आज कल हर कोई चाहता है कि उसका फोन केस उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाए और लोगों का ध्यान खींचे. फोन केस बेहद…

Viral Video: आज कल हर कोई चाहता है कि उसका फोन केस उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाए और लोगों का ध्यान खींचे. फोन केस बेहद खूबसूरत और एक से बढ़कर एक डिज़ाइन में उपलब्ध हैं. आपने कई सेलेब्रिटी के अनोखे फोन केस देखे होंगे, जो अक्सर पपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. स्मार्टफोन के स्टाइलिश फोन केस अब एक नया स्टाइल स्टेटमेंट बनते जा रहे हैं. 

ऐसा ही एक फोन केस का वीडियो आपको हैरान कर देगा, जिसमें एक महिला के फोन केस में चींटियां दिखाई दे रही है. वीडियो में दिखाया गया है कि चींटियां पारदर्शी कवर के अंदर बनी भूलभुलैया में घूम रही हैं, और महिला आराम से अपनी डेली लाइफ के काम कर रही है.

बतादें इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन व्यूज बटोरे हैं. इसे @fuckjerry इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में सफेद स्लीवलेस टॉप और जींस पहने एक महिला बेंच पर बैठी है. वो अपने स्मार्टफोन पर किसी से बात कर रही है. जब कैमरा जूम होता है, तो आप उसके iPhone के कवर के अंदर चींटियों को घूमते हुए देख सकते हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इस महिला के फोन केस में चींटियों है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FUCKJERRY (@fuckjerry)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *