ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरवाला खेदड़ पावर प्लांट में कोयला लेकर आई एक मालगाड़ी के डिब्बे बोरी में बंद पैर कटी हुआ महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। कोयला लेकर आई मालगाड़ी के एक डिब्बे से दुर्गंध आने पर सीआईएसएफ के जवानों ने इस बारे में जीआरपी को सूचना दी।
बाद में जब डिब्बे को चेक किया गया तो उसमें एक बंद बोरे में से एक महिला के दोनों पैर कटा अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ। शव कईं दिन पुराना दिखाई दे रहा था, जिस कारण उसमें से दुर्गंध आ रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Watch Video
https://youtu.be/afPl5mLe-3o
