ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: माछीवाड़ा के गांव सिताबगढ़ में उस समय सनसनी मच गई जब वहां पर एक महिला की लाश मिली। पर पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। महिला की हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे है।
पुलिस के अनुसार महिला अमलोह के गांव हिम्मतगढ़ छन्ना की रहने वाली थी जो अपनी बेटी के विवाह के कार्ड बांटने को लिए घर से निकली थी। लेकिन शनिवार की रात वह सिताबगढ़ में अपने प्रेमी के पास रुक गई। महिला और उसके प्रेमी के साथ कहा सुनी हुई और शराब के नशे में धुत प्रेमी ने महिला के सिर पर डंडे से वार कर महिला का कत्ल कर दिया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामले को सुलझा लिया है।

