ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी में 31 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। कमरे में बिखरा समान और हर जगह पड़े खून के छींटे यहां हुई दरिंदगी की दास्तान बयां कर है है। दरअसल 31 वर्षीय शबाना बीती 3 जनवरी को बिहार से गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा इलाके में अपने पति के पास रहने के लिए आई थी और कल शाम साढ़े 5 बजे मृतका के पति को पड़ोसियों ने महिला की हत्या की सूचना दी थी।
आसपास के पड़ोसियों की माने तो शबाना का गला काट कर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने महिला के शव को कब्ज़े में ले जब जांच शुरू की तो पाया कि महिला के किसी जानकार युवक ने ही इस हैवानियत को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर मामला दर्ज कर तफ़्तीश शुरू कर दी है।

