ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 किलो गांजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार है। उक्त महिला पिछले काफी लंबे समय से गांजे की तस्करी का काम करती थी और पुलिस के हाथों से बच निकलती थी।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र आस्था मोदी के दिशा निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिसकर्मी के साथ उक्त महिला के घर रेड की। जिसमें महिला के पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। कुछ दिन पहले भी एंटी नारकोटिक्स सेल ने भारी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता हासिल की थी। इस महिला के उस मामले में कहीं ना कहीं लिंक जुड़े हुए थे। यह महिला महिला का फायदा उठाते हुए आसानी से बच निकलती थी। जिसे 5 किलो गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

