ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में एक महिला को लड़का पैदा होने वाली दवाई देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। एलएन जेपी सरकारी अस्पताल की आधा दर्जन टीम के सदस्यों ने ये कार्रवाई की है, इस दौरान पुलिस भी मौके पर मजूद रही।
वहीं, मामले में डॉक्टर आरके सहाय डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इस्माइलाबाद एरिया में एक महिला के लड़का पैदा होने की दवाई देने की जानकारी मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस अब मामले की जांच करेगी।


