हरियाणा विधानसभा: बिना वोटर आईडी भी कर सकेंगे मतदान, पढ़िए पूरी खबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार हरियाणा के सभी लोगों को है, 21 तारीख को चुनाव की वोटिंग होनी है। इस बार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार हरियाणा के सभी लोगों को है, 21 तारीख को चुनाव की वोटिंग होनी है। इस बार चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है, विधानसभा चुनाव में खास ये रहेगा कि अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं भी है, तो भी आप वोट डाल सकेंगे।

vote d2

यानी कि बिना वोटर आईडी होने के बाद भी मतदाता कर सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने 11 अन्य दस्तावेजों का विकल्प भी दिया है, जो पहचान पत्र का ही काम करेंगे। वोट डालने का सामय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि मतदाता को मतदान के दिन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। ताकि मतदाता की पहचान की हो सके।

vote d1

उन्होंने बताया कि अगर मतदाता के पास वोटर आईडी नहीं है, तो वो अपना ड्राईविंग लाइसेंस, पासपार्ट, केंद्र और राज्य सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक या डाकखाना द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत भी जारी किया स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज को भी दिखा कर मतदान कर सकते हैं। मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उस दौरान भी इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *