ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नए वित्त्तीय वर्ष यानि एक अप्रैल से नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने से शहर में शराब की महंगी हो सकती है। इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) के 500 से 800 रुपए तक के ब्रांड में 40 से 50 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिजर्व प्राइस में ही 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है और साथ ही लाइसेंस फीस में भी करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी अगले वित्त वर्ष किए जाने की उम्मीद है ।
यूटी प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से एक्साइज पॉलिसी को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि पॉलिसी में इस बार बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन रिजर्व प्राइज बढ़ने के साथ शराब के रेट बढ़ने तय माने जा रहे हैं। पिछले साल शराब के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। साथ चंडीगढ़ में शराब का कोटा बढ़ना भी तय है।
चंडीगढ़ में नए वित्तीय वर्ष में होगी शराब महंगी
नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने से शराब होगी महंगी
शराब की रिजर्व प्राइस में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव
लाइसेंस फीस में भी हो सकती है 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Watch Video
https://youtu.be/ZPNWlL2dtKo
