न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं औरतों को समझना मुश्किल काम है, लेकिन क्या आपको पता है कि औरतें किसी को काफी बेहतर तरीके से समझा सकती हैं। फिर बात बच्चों को पढ़ाने की हो या सामान खरीदने की, औरतों से बेहतर कोई नहीं।
दरअसल, यह बात ईरा लोंढे ने साबित कर दिया है। हुआ यह कि ईरा ने अपने पति को सब्जी खरीदने के पहले ऐसी शॉपिंग लिस्ट बनाकर थमाई है कि जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी। ईरा ने बाकायदा शॉपिंग लिस्ट को ट्वीटर पर शेयर भी किया, जो वायरल हो चुकी है। लोग उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
ईरा ने जो लिस्ट बनाई उसमें कौन सी सब्जी, कितनी मात्रा और कैसी खरीदने थी, उसका डायग्राम बनाकर पति को दिया था। ट्वीटर हैंडल पर शॉपिंग लिस्ट शेयर करके ईरा ने लिखा कि ‘मैंने अपने हसबैंड को पिछले हफ्ते यह काम दिया था और आपको भी ऐसी ही लिस्ट फॉलो करनी चाहिए।’
