ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में है जिसका कारण उनका एक वीडियों है जो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के अलीबाग से एमएलसी जयंत पाटिल काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके इस गुस्से की वजह शाहरुख खान थे और यही वजह है कि वीडियो में वह शाहरुख पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो शाहरुख खान के बर्थडे के दिन का है, जब वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर अलीबाग से स्पेशल मोटर बोट (याच) से मुंबई आ रहे थे।
वही जयंत पाटिल को मुंबई के कोलाबा से अपनी याच में अपने घर रायगढ़ जाना था।
समुद्र किनारे शाहरुख के फैन्स उनको देखने के लिए वहां पहुंच गए। इस भीड़ के कारण विधायक को याच तक पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। जब उन्होने शाहरुख को देखा तो वो गुस्से में उन पर चिल्लाने लगे।
#WATCH: Jayant Patil, Maharashtra MLC from Alibaug, heckled Shah Rukh Khan for not coming out of his yacht at Alibaug Jetty (Mobile video) pic.twitter.com/lq5owiKZnw
— ANI (@ANI) November 11, 2017



