Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा पर आए अमेरिकी नागरिकों की पीएम मोदी ने क्यों किया ज़िकर? जानें

PM Modi Mann Ki Baat: इस साल की शुरुआत अबतक तीन लाख 60 हजार भक्त अमरनाथ बाबा के दर्शन करने आ  चुके हैं. इनमें दो…

PM Modi Mann Ki Baat: इस साल की शुरुआत अबतक तीन लाख 60 हजार भक्त अमरनाथ बाबा के दर्शन करने आ  चुके हैं. इनमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में भगवान शिव की पवित्र गुफा के दर्शन किए. इन दोनों विदेश भक्तों का पीएम मोदी ने मन की बात के 103वें एपिसोड में जिक्र किया है.
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, दुनिया भर से लोग हमारे तीर्थस्थलों पर आ रहे हैं. मुझे ऐसे दो अमेरिकी दोस्तों के बारे में पता चला जो कैलिफोर्निया से अमरनाथ यात्रा के लिए आए थे. इन तीर्थयात्रियों में से एक तीर्थयात्री का कहना है कि अमरनाथ यात्रा पर आना हमारे लिए एक सपना था, लेकिन भोलेनाथ की कृपा से हम लोग आज यहां है. हम इस फीलिंग को जाहिर भी नहीं कर सकते कि बता नहीं सकते कि हमें कैसा महसूस हो रहा है.

स्वामी विवेकानंद के भक्त हैं ये विदेशी
अमेरिकी नागरिक के मुताबिक, ये दोनों कैलिफोर्निया में एक मंदिर के आश्रम में रहते हैं. उन्होंने बताया था कि बीते कई सालों से वह अमरनाथ यात्रा पर आना चाह रहे थे. वह बीते कई सालों से हर दिन यूट्यूब पर आरती के वीडियो देख रहे हैं. 
अमेरिकी तीर्थयात्रियों ने आगे कहा, हम पिछले कुछ सालों से हर दिन यूट्यूब पर आरती के वीडियो देखे रहे है. हम बहुत बहुत आभारी है और बहुत खुश हैं. हम स्वामी विवेकानंद के भक्त हैं. स्वामी विवेकानन्द अमरनाथ आए थे और उन्हें एक बहुत ही महत्वपूर्ण अनुभव हुआ था. उन्हें भगवान शिव के दर्शन हुए और अब 40 सालों से, मैं सोच रहा हूं कि मैं यह कहानी जानता हूं. वहीं दूसरे विदेश नागरिक ने बताया यही वजह है कि वह यहां आना चाहते थे. यह एक असंभव सपना जैसा लग रहा था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *