ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। क्रिकेट सलाहकार समिति को भी इन सदस्यों के मान ई-मेल कर दिए हैं। कमेटी के सदस्य 15 अगस्त को मुंबई पहुंचकर सही उम्मीदवार का चयन करेगे।
कोच पद के लिए वर्तमान कोच रवि शास्त्री, न्यूजीलैंड के माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, भारत के रोबिन सिंह, लालचंद राजपूत और वेस्टइंडीज के फिल सिमंस शामिल हैं। इन सभी को इंटरव्यू की समय और तारीख बता दी गई है।

