ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हमसे मत पूछो कैसे मंदिर टूटा सपनों का, लोगों की बात नहीं है ये किस्सा है अपनों का कोई दुश्मन ठेस लगाए तो मीत जिया बहलाये मनमीत जो घाव जो लगाए उसे कौन मिटाए। अमर प्रेम फिल्म के एक गीत के बोल आपको हमने इसलिए बताया क्योंकि हरियाणा बीजेपी में इस वक्त कुछ ऐसा ही माहौल चल रहा है। जिन दावेदारों के टिकट काट दिये गये वो रो रहे हैं। बड़े ही आस के साथ ये नेता टिकट के लिए मेहनत कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनके सपनों का महल उनकी पार्टी ने ही तोड़ दिया। कहां गम है और कहां जश्न है, किन नेताओं ने बीजेपी को छोड़ दिया और किसने निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया, देखिए इस पूरे वीडियो में
पानीपत शहरी सीट पर अभी उम्मीदवार का एनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन पार्टी के खिलाफ रोहिता रेवड़ी के समर्थक लामबंद होने लगे हैं। रोहिता रेवड़ी और उनके समर्थकों को पूरा भरोसा है कि उनका टिकट कटेगा और पानीपत शहरी प्रमोद विज को मैदान में बीजेपी उतार सकती है। ऐसे में रोहिता रेवड़ी के समर्थक अभी से बगावत की तैयारी कर बैठ हुए हैं
कुल मिलाकर इस वक्त बीजेपी का एक खेमा गदगद है तो दूसरे खेमे में गम का माहौल बना हुआ है, कई जगहों पर कार्यकर्ता उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। कई जगहों पर नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं, अब देखना ये है कि समय रहते बीजेपी इस बिखराव को संभाल पाती है या फिर, हालात कुछ और दिखते हैं।
