ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से कांग्रेस खेमे में सन्नाटा छाया हुआ है | कांग्रेस हार के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है | इस बीच प्रदेश में गुटों में बंटी कांग्रेस के तमाम बड़े कद्दावर नेता, हार का ठीकरा एक दूसरे पर ही फोड़ रहे हैं |
बहरहाल दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ इस वक्त हार के कारणों को तलाशा जा रहा है | लेकिन सवाल यही कि एक दूसरे को हार का जिम्मेदार ठहराने वाले नेता एकजुट होकर हार की जिम्मेदारी खुद पर क्यों नहीं ले रहे ?
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव की हार को भुलाकर नए सिरे से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है। संगठन की कमजोरी की आड़ लेने वाले पार्टी नेताओं को हाईकमान ने दो टूक कह दिया कि किसी तरह की बहानेबाजी बनाने की बजाय विधानसभा चुनाव में अच्छा नतीजे देने का रास्ता तैयार करें।
Watch Video
