Chhath Puja 2023 Nahay Khay: कब होगी छठ पूजा की शुरुआत, जानें सही डेट और मुहूर्त

Chhath Puja 2023 Nahay Khay: आस्था का महापर्व छठ  पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी ति​थि को होती है. ये दिवाली…

Chhath Puja 2023 Nahay Khay: आस्था का महापर्व छठ  पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी ति​थि को होती है. ये दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है. छठ 4 दिन तक चलने वाला उत्सव है, जिसकी शुरुआत नहाए खाए से होती है. इसमें व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देते और उससे एक दिन पूर्व डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं.  दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदयगामी सूर्य यानि उगते सूर्य को जल अर्पित कर इसका समापन किया जाता है. छठ पूजा में संतान की खुशहाली के लिए स्त्रियां 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं इस साल छठ पर्व, नहाए खाए, खरना की डेट, मुहूर्त.

छठ पूजा 2023 
छठ पूजा 19 नवंबर 2023 को है. वैसे तो छठ पूजा पूरे भारत में मनाई जाता है. लेकिन बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में इस त्योहार का विशेष महत्व है. छठ पूजा के दिन छठी मैया और सूर्य देव की पूजा कर वंश वृद्धि, संतान की उन्नति, खुशहाली की कामना की जाती है. 

नहाए खाए महत्व 
नहाए खाए के दिन घर की साफ-सफाई की जाती है, व्रती नदी या तालाब में स्नान करते हैं. मूलरूप से इस दिन से व्रती खुद को सात्विक और पवित्र कर छठ का व्रत रखते है. नहाए खाए के दिन पूरी शुद्धता के साथ भोजन बनाया जाता है. इसमें स्त्रियां कच्चे चावल का भात, चनादाल और कद्दू (लैकी या घीया) प्रसाद के रूप में बनाकर ग्रहण करती हैं. मान्यता है कि इस दिन से स्त्रियों का छठ पूजा का नियम शुरू हो जाता है. इस दिन एक समय नमक वाला भोजन किया जाता है.

नहाए खाए 2023 मुहूर्त 
सूर्योदय – 17 नवंबर को सुबह 06:45 पर
सूर्योस्त – 17 नवंबर को शाम 05:27 पर

नहाए खाए 2023 डेट 
छठ पूजा का पहला दिन: नहाय-खाय, 17 नवंबर, दिन शुक्रवार
छठ पूजा का दूसरा दिन: लोहंडा और खरना, 18 नवंबर, दिन शनिवार
छठ पूजा का तीसरा दिन: छठ पूजा, संध्या अर्घ्य, 19 नवंबर, दिन रविवार
छठ पूजा का चौथा दिन: उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण, 20 नवंबर, दिन सोमवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *