जब उफनते नाले में पानी के साथ बहता चला गया बुजुर्ग!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में हो रही बारिश के कारण नदी नालों में काफी पानी भर गया है। ऐसे में नदी, नालों के पास जाना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में हो रही बारिश के कारण नदी नालों में काफी पानी भर गया है। ऐसे में नदी, नालों के पास जाना खतरे से खाली नहीं है। लेकिन अनहोनी से अनजान एक बुजुर्ग साइकिल पर जा रहा था। अचानक उसकी साइकिल नदी में जा गिरी और पानी के बहाव के साथ वह बहता चला गया। लेकिन लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग की जान बचा ली।

oldमिली जानकारी के अनुसार, यह मामला यमुनानगर के विशाल नगर क्षेत्र का है। यहां बुजुर्ग पानी में बह गया। बुजुर्ग की जान बचाने के लिए लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही नाले में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद लोग बुजुर्ग को पानी से बाहर निकालने में सफल हुए। पानी से बाहर निकालने के बाद बुजुर्ग बेहोश अवस्था में था। इसके बाद लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत बेहतक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *