जब मनमोहन सिंह के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उस समय हक्के बक्के रह गए जब उनके एक कार्यक्रम में मोदी-मोदी के नारे लगे। दरअसल, एक निजी विश्वविद्यालय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उस समय हक्के बक्के रह गए जब उनके एक कार्यक्रम में मोदी-मोदी के नारे लगे। दरअसल, एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मनमोहन सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान मनमोहन सिंह ने अपना भाषण शुरू किया ही था कि, मोदी-मोदी के नारे लगना शुरू हो गए। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने बात संभाल ली।

manmohan singh

इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने  आर्थिक सुधारों को जारी रखने की जरूरत बताते हुए कहा कि, एक सोची समझी रणनीति से ही भारत को पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है। गरीबी, सामाजिक असमानता, सांप्रदायिकता और धार्मिक कट्टरवाद तथा भ्रष्टाचार लोकतंत्र के समक्ष कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं। आगे कहा कि, हमारी एकता बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि सरकार न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता के साथ..साथ ऐसा वातावरण दे जो भिन्न विचारों का सम्मान करता हो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *